बांका, जुलाई 12 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। पंचायत उपचुनाव 2025 के लिए शुक्रवार को हुई मतगणना में प्रखंड के पथड्डा पंचायत में मुखिया पद के लिए उपचुनाव में पूर्व मुखिया संतोष कुमार ने बाजी मार ली है। संतोष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्वेता कुमारी को 119 मतों से पराजित कर दिया। मतगणना प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में की गई। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद चुनाव पर्यवेक्षक भागलपुर के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी दुर्गेश रंजन ने नवनिर्वाचित मुखिया संतोष कुमार को प्रमाण पत्र सौंपा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर बेरिकेटिंग कर शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई। जिसके लिए एक टेबल लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.