समस्तीपुर, जून 28 -- समस्तीपुर। नगर निकाय के उपचुनाव को लेकर शनिवार को जिले के 12 केंद्रों पर मतदान का कार्य संपन्न हो गया। देर रात तक ब्रजगृह में मतपेटिया जमा कर दी गई। इस दौरान अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर नप में 65.12 व रोसड़ा में 67 फीसदी मतदान हुआ। समस्तीपुर नगर निगम के दो वार्ड मेंबर के लिए 10 केंद्रों पर मतदान का कार्य हुआ। वहीं रोसड़ा में 2 केंद्रों पर मतदान का प्रयोग मतदाताओं ने किया। जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर पुलिसिया व्यवस्था कर रखी गई थी। उपचुनाव में भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य शुरू हुआ जो छह बजे तक संपन्न हो गया। समस्तीपुर नगर निगम के दो वार्डों 15 और 29 में वार्ड पार्षद के रिक्त पद पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हुआ। वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.