अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा है। ठंड के मौसम में जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बच्चों में मौसमी बुखार के मामलों में तेजी देखी जा रही है। अस्पताल के बाल रोग विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचने वाले करीब 70 प्रतिशत बच्चों मौसमी बुखार रहता है। जिसका प्रमुख कारण अभिभावको की लापरवाही सामने आयी है। ठंड का मौसम बीमारी के साथ स्वस्थ्य वातावरण को लेकर आया है। इस समय मौसमी बुखार को छोड़कर अन्य बीमारियों के मरीज काफी कम आ रहे है। इस दौरान हर साल बच्चों को निमोनिया की बीमारी काफी परेशान करती थी। लेकिन इस बार निमोनिया के मरीज भी काफी कम है। बच्चों में बुखार और दस्त के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है, खासकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में वाय...