बदायूं, अप्रैल 26 -- बिजली संकट को लेकर गांव चीलपुरा के ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली संकट से परेशान होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को असरासी बिजलीघर का घेराव कर अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि मक्का की फसल तैयार हो रही है। जिसे बार-बार सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में बिजली न आने से किसानों की फसल सूख रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जबसे तापमान बढ़ा है,तबसे गांव में बिजली संकट पैदा हो गया है। बिजली संकट के चलते किसानों की मक्का की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे फसल सूखने लगी है। साथ ही बिजली गुल रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव में कई दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों की सुनने को तैयार नहीं है। बिजली समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.