रुद्रपुर, अगस्त 8 -- सितारगंज, संवाददाता। सिसैया से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए उपकार सिंह बल को भाजपा ने सितारगंज ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है। उपकार सिंह बीडीसी प्रत्याशी बनने के दौरान ही ब्लॉक प्रमुख पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। उनके समर्थकों ने उनका ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार के तौर पर चुनाव प्रचार भी किया था। सिसैया बीडीसी सीट को हॉट सीट माना जा रहा था। उपकार सिंह बल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नजदीकी हैं। पिछले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी उन्हें प्रमुख दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने अपना समर्थन कमलजीत कौर को देकर उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनाया था। इस बार कमलजीत कौर ने चुनाव नहीं लड़ा है। उपकार सिंह बल बीडीसी सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। शुक्रवार को भाजपा के घोषित प्रत्याशियों में उपकार सिंह बल का नाम होने की सूचन...