दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर आज एक शख्स ने हमला कर दिया। यह हमला सिविल लाइंस में सुबह-सुबह हो रही जनसुनवाई के दौरान हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमले की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने निंदा की है। आरोपी इस वक्त दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। हमले के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया को बताया की सीएम अपने ऊपर हुए हमले के बाद से सदमे में हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच भी की है और वह ठीक हैं। दिल्ली बीजेपी चीफ ने हमले के बारे में भी डिटेल दी। मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मुख्यमंत्री जैसे जनता के बीच जाकर जिस तरह से बात करती हैं,वो बात कर रही थीं। तभी एक शख्स भीड़ से उठता है, उनके पास आता है औप उनका हाथ खींचने की को...