नई दिल्ली, मार्च 16 -- सलमान खान और साउथ एक्टर किच्चा सुदीप ने साल 2019 में आई फिल्म दबंग 3 में साथ काम किया था। इसी दौरान दबंग खान, एक्टर की बेटी सान्वी से मिले थे। अब हाल में सान्वी ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से मिलने और उनके फार्महाउस में तीन दिनों तक रुकने और गैलेक्सी अपार्टमेंट में ग्रैंड डिनर सरप्राइज के यादगार अनुभवों के बारे में बात की। सान्वी ने बताया कि कैसे सुपरस्टार को गलत समझा जाता है। जिनल मोदी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सान्वी ने बताया जब वो 14 साल की थी तब उन्होंने सलमान के लिए ब्रेसलेट बनवाया था जो उन्होंने बिग बॉस के एक एपिसोड में पहना भी था। जब वो दबंग 3 की शूटिंग के दौरान सलमान से मिलीं तो उन्हें सब याद था। उनके लिए एक्टर से दोबारा मिलना सबसे खास पल था। फिल्म की शूटिंग के दौरान पापा किच्चा सुदीप के साथ मुंबई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.