लखनऊ, नवम्बर 12 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय साहित्यिक सांस्कृतिक समागम उन्मेष 2025 का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. दिनेश शर्मा विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा बेटियों के लिए हिन्दुस्तान प्रथम है। आज जब बेटियां ओलंपिक के मैदान में उछलती हैं तो ऐसा लगता है भारतीय अर्थव्यवस्था उछल रही हो। डॉ. दिनेश शर्मा ने महाविद्यालय में संचालित बी बी ए पाठ्यक्रम के शिक्षण कक्ष के लिए सांसद निधि से दस लाख का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव आने पर स्मार्ट क्लास तथा अन्य आधुनिक उपकरणों के क्रय के लिए भी अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे आप कोई भी जंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.