बरेली, दिसम्बर 25 -- उन्नाव रेप केस मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत पर बरी करने और उसकी सजा निलंबित करने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता व सपा नेत्री समयुन खान ने महिलाओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। चौकी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने दोषी की सजा बहाल करने और पीड़िता की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। इस दौरान शीला यादव, तंजीम फातिमा, कौसर बी, पारो देवी, बबिता, समीक्षा कुमारी, तान्या, वर्षा, सरोज देवी, मोना, पूजा कौर, रेशमा, रुकसाना, गीतिका मौर्य, अनुपमा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...