उन्नाव, दिसम्बर 3 -- शहर की कांशीराम कॉलोनी में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 28 वर्षीय दिनेश का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। रिश्तेदारी की शादी निपटाने के बाद जैसे ही परिजन घर लौटे सामने घटनास्थल का खौफनाक दृश्य था। खुशियों का माहौल पलभर में चीखपुकार और मातम में बदल गया। कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र कल्लू की भांजी की 29 नवंबर को शादी थी। परिजन शादी में शामिल होने के लिए गए थे। दिनेश घर में अकेला था। परिवार के सदस्य सोमवार शाम घर लौटे। आवाज लगाई तो घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शंका होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दिनेश को फंदे से लटका देख परिजन चीख पड़े। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पंचनामा के बाद शव पीएम के लिए भेजा। दिनेश परिवार की मदद के लिए पेंटिंग का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.