उन्नाव, अप्रैल 10 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित भट्ठे के पास गुरुवार सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ के राजाजीपुरम सपना अपार्टमेंट में रहने वाले 34 वर्षीय विवेक गुप्त उन्नाव के प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर में सहायक अध्यापक थे। मौजूदा समय प्रियदर्शिनी नगर में किराये का कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर मार्ग स्थित कमल भट्टा से लगभग 500 मीटर पहले करोवन मोड़ से करीब चार किलोमीटर दूर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि विवेक मौके पर ही सिर के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.