उन्नाव, जून 20 -- उन्नाव। गंगाघाट व स्वॉट तथा सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार अलसुबह गंगा गैलेक्सी के सामने मरहला आजाद मार्ग पर तीन शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो लुटेरों के पैर में गोली लगी है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से दो तमंचे व कारतूस तथा लूटे गए जेवर और 21 हजार रुपये नगदी बरामद की गई है। बतातें चलें बुधवार को गंगाघाट के गोपीनाथपुरम स्थित एक घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज छानबीन कर रही थी। शुक्रवार अलसुबह गंगा गैलेक्सी के सामने मरहला आजाद मार्ग पर बैठे संदिग्ध लोगों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। तभी रायबरेली थाना लालगंज के अजीतपुर गांव निवासी दीपक पुत्र स्व. नरेश व हरदोई थाना हरियावां के मरई गांव निवासी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.