उन्नाव, नवम्बर 13 -- घर से बाजार चाय पीने जाने के लिए निकले बुजुर्ग का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। हड़हा के वार्ड-12 निवासी 65 वर्षीय पुतान बुधवार सुबह करीब छह बजे नित्यक्रिया करने बाद चाय पीने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गांव के ही फूलचंद तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाले थे, तभी उन्हें पुतान का शव उतराता दिखा। वह चीखते-चिल्लाते उसके घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। इधर, ग्रामीण भी तालाब किनारे जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे गुड्डू ने बताया कि पिता दैनिक क्रिया करने के बाद सुबह चाय पीने हड़हा बाजार की ओर चले गए थे। तालाब की ओर जाने की जानकारी नहीं हो सकी। तालाब काफी गहरा है। चारों ओर बस्ती होने से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.