उन्नाव, जनवरी 14 -- यूपी के उन्नाव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नौनिहालगंज मोहल्ले में बुधवार सुबह नशेबाज पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये सनसनीखेज मामला नौनिहालगंज मोहल्ले का है। जहां 42 साल का संजय अपनी 38 वर्षीय पत्नी वंदना और दो बच्चे हर्ष और खुशी के साथ रहता था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा। तभी किसी बात पर उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया। इससे दोनों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे संजय का एक बार फि...