उन्नाव, नवम्बर 28 -- फेसबुक पर उन्नाव डीएम गौरांग राठी के नाम से बनाई फर्जी आईडी ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। पिछले चार से छह दिनों से यह फर्जी अकाउंट लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बात कर रहा था और काम कराने का लालच देकर ठगी का प्रयास कर रहा था। एक यूजर ने बातचीत को सार्वजनिक कर दिया। जिसके बाद सोशल साइट्स पर डीएम की इस फर्जी आईडी की जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई। प्रशासनिक अफसरों ने तुरंत लोगों से अपील की है कि इस फर्जी आईडी के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें। डीएम गौरांग राठी की ओर से साइबर थाने में आधिकारिक के पास शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। साइबर टीम फर्जी अकाउंट के लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। डीएम के स्टेनो ने भी साफ किया कि वायरल हो रही आईडी पूरी तरह फर्जी है। वहीं, साइबर प्रभारी राजेश पाठक ने कहा ...