उन्नाव, नवम्बर 28 -- अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों की आवाज शुक्रवार को यहां बुलन्द दिखी। विधेयक के समर्थन में लखनऊ से निकली प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा दोपहर बाद यहां उन्नाव पहुंची। यहां पहुंचने पर अधिवक्ताओं को जोश में देखा गया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनर तले प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने संसद के आगामी सत्र में विधेयक पास कराए जाने की मांग को लेकर यहां वकीलों ने एकजुटता का ऐलान किया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मौलिक अधिकारों के तहत समानता के अधिकार व सुरक्षा विधेयक को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाया। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर परिसर में वकीलों ने नारेबाजी भी की। वहीं परिसर में विधेयक के मसौदे...