प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। उन्नाव के नितिन गुप्ता ने 23वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 किमी रेस वाक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय चार साल पुराना राष्ट्रीट रिकार्ड को तोड़ दिया। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चैंपियनशिप के दूसरे दिन 39:46.78 मिनट में 10 किमी की रेस वाक पूरी कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। इससे पहले अमित खत्री ने 2021 में 40:40.97 मिनट का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। पुरुष वर्ग के इस स्पर्धा में उत्तराखंड के हिमांशु कुमार दूसरे और बबेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 10 किमी रेस वाक स्पर्धा में हरियाणा की पायल प्रथम, दिल्ली की तान्या दूसरे और उत्तर प्रदेश की सरोजनी तीसरे स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...