भदोही, फरवरी 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय डभका में पढ़ने वाले बच्चे उन्नत प्रयोगशाला से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय में उन्नत प्रयोगशाला, विज्ञान क्ल, पौधरोपण, कायाकल्प एवं स्वच्छता पर विशेष बल दिया जा रहा है। वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार सिंह की माने तो यहां के बच्चे अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय की पढ़ाई में विशेष रूचि ले रहे हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने को संकल्पित रहते हैं। कंपोजिट विद्यालय डभका में पढ़ने वाले बच्चों का शिक्षा के प्रति उत्साह देख लोगों की सोच अपने बच्चों की दाखिला कराने के लिए बदल गई है। वर्ष 2017-18 में यहां पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 302 थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या कुल 596 हो गई है। शिक्षक का दायित्व एवं उसका स्थान सर्वकाल से सर्वोपरि है। शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.