गोंडा, जून 10 -- बालपुर, संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र में मंगलवार को कटरा मार्ग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान धीरेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ बड़कऊ तिवारी ने किया कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु वैज्ञानिक ने जैविक उर्वरक उत्पादन और खेत में विविध फसल योजना की जानकारी दी। उन्होंने कृषक उत्पादन संगठनों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।वैज्ञानिक डॉ. हरिपाल ने धान की खेती के साथ ड्रिप सिंचाई प्रणाली, उन्नत तकनीक, तथा लकड़ी प्रेस के माध्यम से घरेलू तेल उत्पादन की विधियों पर भी चर्चा की। राष्ट्रीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान लखनऊ के डॉ. रंजन सिंह ने मछली पालन क्षेत्र में संभावनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.