रांची, जनवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी मेसरा के जैव अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने पादप विज्ञान के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान से कोर अनुसंधान अनुदान प्राप्त किया है। यह अनुदान गेहूं में पत्ती जंग रोग के दौरान होने वाली जैविक प्रक्रियाओं के अध्ययन से संबंधित एक महत्वपूर्ण शोध परियोजना के लिए दिया गया है। इसका उद्देश्य पत्ती जंग रोग के संक्रमण के समय गेहूं व संबंधित कवक में पाए जाने वाले सूक्ष्म आरएनए की भूमिकाओं को समझना है। इसका नेतृत्व प्रो कुणाल मुखोपाध्याय प्रधान अन्वेषक के रूप में व प्रो मनीष कुमार सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में कर रहे हैं। शोधार्थी ऋषव कुमार दास इस परियोजना में प्रमुख शोध सहयोगी के रूप में योगदान दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.