रामगढ़, जून 12 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मांडू प्रखंड के 3 गांवों सोनडीहा, नावाडीह और बड़गाव में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत किसानों के बीच फ्री खरीफ फसल के जागरूकता के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने रामगढ़ जिले के 90 गांव का चयन किया था। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने 2 वैज्ञानिक दलों का गठन किया था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के प्रधान डॉ सुधांशु शेखर ने अभियान की आवश्यकता और उपयोगिता को रेखांकित करते हुए पशुपालन को समेकित कृषि प्रणाली का आवश्यक अंग बताया। उन्होंने रोग प्रबंधन की वैज्ञानिक जानकारी साझा करते हुए किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.