बलरामपुर, जनवरी 29 -- उतरौला, संवाददाता। गन्ना विकास परिषद उतरौला की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत क्षेत्र के 10 चयनित गन्ना किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर भेजा गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह एवं इटई मैदा चीनी मिल के महाप्रबंधक डॉ. आर.पी. शाही ने बुधवार को अपराह्न 12 बजे परिषद कार्यालय से किसानों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले से कुल 50 कृषक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। शोध परिषद में वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा गन्ने की नवीन प्रजातियों, आधुनिक तकनीक, सहफसली खेती, पेड़ी प्रबंधन, जैव उर्वरकों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण वि...