रांची, अक्टूबर 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कांके ब्लॉक के रैंडों व आसपास के गांवों में खेतों के ऊपर बहुत जल्द ड्रोन मंडराते नजर आएंगे। आसपास के गांवों में ड्रोन के माध्यम से ही खेतों में खाद का छिड़काव होगा। इसके लिए रेंडो गांव के 10 आदिवासी युवकों को हैदराबाद भेजकर ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह सब सेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड, रांची और निधि समृद्धि फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सीएसआर प्रोजेक्ट 'उन्न्त कृषि के तहत किया जा रहा है। फाउंडेशन के एक्सक्युटिव डायरेक्टर सूरज कुमार सिन्हा ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक कृषि की ओर मुड़ रहे हैं। किसानों के इस प्रयास को 'उन्नत कृषि ने एक नई दिशा दी है। प्रशिक्षण के लिए आज रवाना होंगे युवा सिन्हा ने बताया कि ड्रोन संचालन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.