पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के 80 से 85 फीसदी आबादी कृषि पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निर्भर हैं। पलामू जिला मे करीब दो लाख 50 हजार से अधिक किसान प्रत्यक्ष रूप से खेती मे जुड़े हुए हैं और खेती के लिए नई तकनीकों का उपयोग के साथ उन्नत किस्म की बीज से उत्पादन भी अच्छी कर रहे हैं। जिले मे प्रगतिशील किसानों की संख्या मे वृद्धि हुई है वहीं किसान पारंपरिक खेती के साथ दूसरे खेती को भी अपना रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि पलामू मे किसानों की स्थिति मे सुधार हुआ है। किसानों की आय मे वृद्धि हुई है। पहले किसानों को धान की बिक्री 800 से 1000 रूपए प्रति क्विंटल मे बेचने के लिए मजबूर होते थे लेकिन सरकार ने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए अब समर्थन मूल्य पर खरीद रही है जो 2450 रुपये प्रति क्विंटल है। पलामू मे...