बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महात्मा बुद्ध की धरती बिहार प्राचीन काल से ही शिक्षा और संस्कृति समृद्ध रही है। उन्नत और विकसित बिहार के लिए शिक्षा आवश्यक है। आप बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए आगे आएं। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय में बिहार दिवस पर बिहार के विकास को लेकर परिचर्चा में प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने ये विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षु अदिति कुमारी, रूचि कुमारी, मेघना कुमारी, शालिनी प्रिया, साक्षी रानी ने बिहार गान से हुई। प्रशिक्षुओं ने बिहार का प्राचीन इतिहास को याद करते हुए बिहार राज्य गीत के साथ बिहार का लोक गीत, कविता व पीपीटी प्रस्तुतिकरण तथा भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। बिहार से संबंधित गीतों को सौरभ कुमार, हरिओम, आदित्य कुमार तथा रूचि कुमारी ने जबकि कविता पाठ शिवम क...