पटना, फरवरी 24 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मंगलवार को विधानसभा की पहली पाली में सीएम ने कहा कि विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है। उनके (लालू-राबड़ी) राज में कुछ नहीं हुआ था। लोग शाम में अपने घरों से नहीं निकलते थे। हमने दो बार साथ रखा लेकिन गड़बड़ करने लगे तो बाहर कर दिया। अब कभी भी साथ नहीं जाएंगे। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य जब दफादार-चौकीदारी पर हुए लाठीचार्ज का मामला उठाते हुए हंगामा करने लगे तो संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे, तभी हस्तक्षेप करते हुए सीएम ने कहा कि आपकी इसी हरकत के कारण जनता ने आपको 25 पर सिमटा दिया है। जबकि एनडीए 202 है। सीएम ने कहा कि हमने ही मुख्यमंत्री (लालू प्रसाद को) बनाया था। चार साल के बाद हम हट गए थे। लेकिन जब तक आप श...