लखनऊ, मार्च 5 -- औरंगजेब की तारीफ को लेकर महाराष्ट्र और यूपी की योगी सरकार के निशाने पर आए महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के पक्ष में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव खुलकर खड़े हो गए हैं। अखिलेश यादव ने अबू आजमी की तारीफ भी की है और विधानसभा से निलंबन के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है। अखिलेश ने कहा कि उनके विधायक या सांसद की बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है और निलंबन से कोई सच की जुबान पर लगाम नहीं लगा सकता है। अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभव्यिक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि 'निलंबन' से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.