पीलीभीत, मार्च 20 -- शराब पीकर आये युवक को उधार सामान न देने पर उसने दुकानदार के साथ गालीगलौज की। पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर जमकर हंगामा काटा। फायर झोंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि घर के बाहर उनकी परचून की दुकान है। बीती रात मोहल्ले का ही दिलीप शर्मा शराब पीकर उनकी दुकान पर आया। दुकान पर बैठे बेटे सुमित से उधार सामान मांगा। उधार सामान न देने पर उसने बेटे के साथ गालीगलौज की। घर जाकर पिता की लाइसेंसी बंदूक से हंगामा किया। दुकान बंद कर घर जाते वक्त बेटे के ऊपर झोंक दिया। जिसमें बेटा बाल बाल बच गया। एसओ सिद्धान्त शर्मा ने बताया मामले की जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.