मेरठ, दिसम्बर 24 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में उधार सामान देने से मना करने पर दबंगों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को पुलिस ने सीएचसी सरूरपुर पर भेज दिया। निखिल पुत्र योगेन्द्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उसका भाई अभिषेक अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी उधार सामान लेने के लिए दुकान पर आया। बताया कि आरोपी पहले से ही करीब 1100 रुपये का सामान उधार ले चुका था। जब अभिषेक ने पहले का भुगतान होने के बाद ही दोबारा उधार देने की बात कही तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसके...