रांची, जनवरी 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। उधार में दिए गए ढाई लाख रुपये वापस मांगने पर पीयूष उर्फ इबरार की गोली मारकर हत्या हुई थी। बुढ़मू पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पतरातू के हफुआ का मो. समीर अंसारी, बुढ़मू के छापर बरवाटोली का साहिल टुडू, राम मुर्मू और हजारीबाग के बड़कागांव के पचंडा गांव का नरेश मरांडी शामिल है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, पिस्तौल, नौ कारतूस, पांच फोन और बाइक बरामद की गई है। तीन आरोपियों पर हत्या कर शव छिपाने और नरेश पर हथियार छिपाने का आरोप है। यह जानकारी रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि पतरातू के हफुवा गांव के इबरार की हत्या कर शव को सरईदाह करमबोहा नदी तट पर रेलवे ट्रैक के पास 29 दिसंबर को फेंक दिया गया था। इसका पता चल...