गोरखपुर, मई 4 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद गीडा क्षेत्र के भपसा में बहन के घर आये भाई के द्वारा दुकान पर उधार न देने पर मनबढ़ों ने रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। खोराबार थाना क्षेत्र के लहसड़ी कोनी निवासी रवि कुमार गीडा थाना क्षेत्र के भपसा गांव में अपने बहन के वहां गए थे। वह बहन के दुकान पर गए थे। एक युवक उधार सामान लेने दुकान पर पहुंचा। रवि ने उधार सामान देने के लिए मना कर दिया। यह बात युवक को नागवार लगी। वह गाली देते हुए रवि को पीटने लगा। विवाद की सूचना पाकर मनबढ़ का छोटा भाई रॉड लेकर रवि के सिर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मन व उसके भाई बिट्टी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.