गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- मुरादनगर,संवाददाता। नगर की गंगाविहार कॉलोनी में रिटायर दरोगा को उधार दिए 16 लाख रुपए मांगना काफी महंगा पड़ा। पैसे मांगने पर महिला उन्हें रेप केस में फसाने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं महिला ने एक लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी है। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नगर की गंगाविहार कॉलोनी निवासी कृष्णापाल सिंह रिटायर दरोगा है। उन्होने बताया कि जिला मथुरा निवासी मनीषा सन 2022 में किराए के मकान में रहने के लिए आई थी। थोड़े दिन में ही महिला ने विश्वास जता लिया । महिला ने कहा कि मथुरा में एक प्ल्ॉाट का एक लाख रुपए की बयाना दे रखा है। यदि वापस नहीं किए तो पैस खत्म हो जाएंगे। इसके बाद कृष्णापाल सिंह ने महिला को दस लाख रुपए और फिर छह लाख रुपए उधार के रुप में दे दिए। 2 अप्रैल को महिला ने ...