लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता पीजीआई इलाके में उधार दिए सात लाख रुपये मांगने पर पूर्व परिचित जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह आरोप लगा पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी ह्रदय नारायण उपाध्याय के मुताबिक पूर्व परिचित अम्बेडकरनगर के आलापुर निवासी विपिन सिंह ने जरूरत बताकर सात लाख रुपये उधार लिए थे। भरोसे में लेने के लिए उन्होंने छह माह बाद का चेक भी दिया था। तय समय पूरा होने पर बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। अब रुपये लौटाने के नाम पर आरोपित विपिन जान से मारने की धमकी दे रहा। इंस्पेक्टर पीजीआई के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.