शामली, फरवरी 8 -- नई बस्ती में कपड़ों की दुकान चलाने वाले फुरकान को सात महीने पहले पड़ोसी सलीम ने करीब 72 हजार रुपये के कपड़े और बेडशीट उधार लिए थे। पैसे न चुकाने पर बार-बार मांगने पर रविवार सुबह सलीम के बेटे परवेज और शावेज ने गाली-गलौज की, अवैध तमंचा दिखाकर लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर फुरकान को बचाया। जाते समय सलीम की पत्नी हसीना ने दोबारा पैसे मांगने पर झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। परेशान फुरकान ने थाने में नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.