बुलंदशहर, फरवरी 2 -- उधार के मात्र 400 रुपये मांगने एक दुकानदार को भारी पड़ गए। उधर के रुपए मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को जमकर पीटा। आरोप है कि दबंगों ने व्यापारी को अगवा कर जान से मारने का भी प्रयास किया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिनौरा जन्नारदार निवासी धीरज शर्मा ग्राम सनौटा में शराब के ठेके के पास कंफ्लैक्शनरी की दुकान चलाता हैं। सौरभ निवासी सनौटा और सुमित निवासी अगवाना उनकी दुकान पर सामान लेने आए थे। सौरभ पर पहले से धीरज के 400 रुपये उधार थे। जब धीरज ने सौरभ से पुराने 400 रुपये मांगे, तो आरोप है कि सौरभ और उसके साथी ने गाली-गलौच की और भुगतने की धमकी देकर चले गए। इसके कुछ देर बाद, जब धीरज दुकान पर आराम कर रहे थे, तभी सौरभ अपने कई साथियों के साथ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.