हापुड़, नवम्बर 16 -- क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी शहरयाब ने बताया कि उसने गांव निवासी एक व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर 13 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोपी ने एक माह में रुपये वापस करने की बात कहीं थी, अब दो माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन आरोपी ने उनके रुपये वापस नहीं दिए है, पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने देने से इंकार करते हुए हाथपाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.