गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र निवासी महिला ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों पर उधार लिए रुपए और उसका ब्याज चुकाने के बाद भी भूखंड के मूल कागज न देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकुर विहार निवासी सीमा ने कुछ वर्ष पूर्व दिल्ली यमुना विहार निवासी शाजिद और उसके साथी रहीमुद्दीन निवासी दिल्ली भागीरथ विहार के पास अपने भूखंड के मूल कागज रखकर चार लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे चुकाने के लिए उन्होंने दूसरा भूखंड प्रॉपर्टी डीलर शाजिद के पिता कलाम को 18 लाख रुपये में बेच दिया। डीलर ने ब्याज समेत 6 लाख काटकर 12 लाख रुपये दे दिए, लेकिन भूखंड के कागज वापस नहीं किए। उस समय उसके पिता हज पर गए हुए थे। उसके पिता के लौटने पर के कागज मांगे तो दोनों बहाने ब...