गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था इन दिनों चार्ज सिस्टम के भरोसे चल रही है। कई अहम विभागों में नियमित अधिकारियों की तैनाती न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है और जिम्मेदारियां उधार के अधिकारियों के कंधों पर टिकी हुई हैं। सबसे अहम स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा ड्रग इंस्पेक्टर का पद बीते डेढ़ महीने से खाली पड़ा है। 22 दिसंबर 2025 को जिले के ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा के निलंबन के बाद अब तक किसी नए अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। फिलहाल इस पद का चार्ज मंडलीय अधिकारी को दिया गया है। जिससे जिले में औषधि नियंत्रण से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व विभाग की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। अमेठी तहसील की तहसीलदार नेहा राजवंशी अवकाश पर हैं। जिनका चार्ज अतिरिक्त एसडीएम पंकज मिश्रा को सौंपा गया है। वहीं विकास विभाग में मुख्य वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.