बलिया, फरवरी 21 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। करीब पांच दिन पहले हुए किन्नर रेखा हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि उधार का पैसा मांगने को लेकर रवि गुप्ता ने रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को छत पर बने स्टोर रूम में ले जाकर छिपा दिया। इलाके के भरत छपरा में रहने वाली 62 वर्षीय रेखा किन्नर 17 फरवरी की दोपहर अचानक लापता हो गयी। खोजबीन शुरु हुई तो शाम को उसका मोबाइल एक खेत से बरामद हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच 19 फरवरी को स्थानीय बाजार निवासी रवि गुप्ता की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली। तहकीकात के दौरान रवि के छत पर मौजूद बक्सा से किन्नर रेखा की लाश बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने मृतक रवि, उसके पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना और चाची रीता के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने ...