लखनऊ, मार्च 20 -- उधार कपड़ा देने से मना करना थोक व्यापारी को मंहगा पड़ गया। बुधवार को ठाकुरगंज के वरदानी हनुमान मंदिर के पास दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर थोक व्यापारी व उसके पिता पर लाठी डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया। दुबग्गा निवासी फैज आलम यहियागंज में कपड़े के थोक व्यापारी हैं। साथ ही वह दुबग्गा में ब्रांड युवा नाम से कपड़े की दुकान भी चलाते हैं। फैज के मुताबिक माल का इमरान गाजी पूर्व में उनसे कपड़े उधार ले गया था। होली पर वह फिर कपड़े उधार लेने आया। पुराना हिसाब चुकता करने के बाद ही उधार देने की बात कहकर उन्होंने कपड़े देने से मना कर दिया। इसके बाद वह धमकाते हुए दुकान से चला गया। फैज आलम का आरोप है कि बुधवार को ई- रिक्शा से पिता नसीम के साथ दुबग्गा से यहियागंज जा रहा था। वह ठाकुरगंज के वरदानी हनुमान मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.