गंगापार, जनवरी 19 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र में मामूली रकम के उधार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो हजार रुपये मांगने पर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ लाठी-डंडों व रॉड से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित हीरालाल आदिवासी ने इस संबंध में कौंधियारा थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, वह सब्जी लेने घर से निकला था, तभी उसकी मुलाकात गांव के मनीष आदिवासी, राहुल आदिवासी और राहुल के कोरांव निवासी जीजा से हुई। जब हीरालाल ने राहुल और उसके जीजा से उधार दिए गए दो हजार रुपये मांगे, तो तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे हीरालाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे हीरालाल के पीछे आरोपी वहां...