कौशाम्बी, जून 1 -- पूरामुफ्ती थाने के स्थानीय गांव निवासी अनीता देवी पत्नी सुरेश सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को कुछ पैसे दिया था। उधारी पैसे को वापस मांगने वह शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसके घर पहुंची। आरोप है कि वह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिल कर महिला की पिटाई करने लगा। जानकारी के बाद बीच बचाव करने पहुंचे पति को भी हमलावरों ने पीट दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। आसपास रहे लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला अनीता की हालत गंभीर है। रविवार को पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.