शामली, अप्रैल 20 -- झिंझाना के वेदखेडी से व्यक्ति के अपहरण के मामले में पुलिस ने कथित अपहृत आजाद नाम के व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने खुलासा किया है कि आजाद का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उसने पैसे वापस लेने के लिए यह ड्रामा रचा था। अपहरण के आरोपियों पर उसके आठ लाख 60 हजार रुपये उधार थे। वह पैसे नहीं दे रहे थे इसलिए आजाद ने उन्हें फंसाने के लिए ड्रामा रचा था। झिंझाना क्षेत्र के गांव केरटू निवासी आजाद पुत्र अलीहसन गत 15 अप्रैल को घर से पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर जाते समय अचानक गायब हो गया था। जिसकी बाईक वेदखेडी रोड के पास खडी मिली। गत 16 अप्रैल को आजाद के न मिलने पर गुमशुदगी दर्ज की गई, जिसके बाद 17 अप्रैल को आजाद के अपहरण किये जाने के सम्बन्ध में अपने गांव के नासिर, जावेद, जाबिर, परवेज पुत्रगण एजाज निवासी ग्राम केरटू था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.