आगरा, जून 9 -- नाई की मंडी क्षेत्र निवासी जूता व्यापारी को उधारी की रकम मांगना भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर दो लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। व्यापारी की आंख में चोट आई है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरु कर दी है। पीड़ित जूता व्यापारी इमरान हाफिज ने पुलिस को बताया कि उनकी सोहेल शेख और अदनान खां पर करीब 1.63 करोड़ रुपये की उधारी बकाया है। काफी समय से भुगतान को लेकर टहला रहे थे। बात करने के लिए दुकान पर दोनों को बुलाया था। पैसों का भुगतान करने की बात सुनते ही दोनों भड़क गए। रुपये देने से साफ मना कर दिया। गाली गलौज के साथ मारपीट कर दी। उनकी आंख में चोट आई है। दोनों आरोपित मौका पाकर धमकी देकर निकल गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.