बुलंदशहर, जनवरी 8 -- पहासू, संवाददाता। पहासू गल्ला मंडी में धान का व्यापार करने वाली डिबाई के फर्म के मालिक के साथ उधारी के रुपये मांगने पर गाली गलौच व मारपीट की गई। व्यापारी की तहरीर पर पहासू गल्ला मंडी के कारोबारी के खिलाफ बीएनएस की घराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अमित गोयल निवासी बुलंदशहर की डिबाई अनाज मंडी में ओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड फर्म है। व्यापारी पहासू अनाज मंडी में धान का व्यापार करता है। पहासू के गल्ला व्यापारी गौरव शर्मा पर डिबाई के व्यापारी पर एक करोड़ 18 लाख रुपये बकाया चल रहे हैं। अपने उधारी के पैसे का तकाजा करने जब वह पहासू गल्ला मंडी स्थित गौरव शर्मा के पास पहुंचा तो वहां पर उसके तथा साथ आये अंकुर अग्रवाल के साथ गली गलौच, मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पहासू के गल्ला व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.