साहिबगंज, जून 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के रजक टोला में सोमवार को नहाने के दौरान उधवा नाला(झील) में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तूफान प्रमाणिक (25) सुबह करीब 8:00 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित उधवा नाला में नहाने गया था। इसी दौरान वह किसी तरह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। तभी घाट पर नहा रहे अन्य लोगों की नजर पड़ी तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच काफी खोजबीन के बाद तालाब से उसे बाहर निकाल आनन-फानन में इलाज के अनुमंडल अस्पताल लाया । इधर,अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि तूफान को तैरना नहीं आता था। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के एएसआई दीवान कुमार निर्मल अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.