साहिबगंज, मार्च 19 -- साहिबगंज। उधवा झील में अंतर्राष्ट्रीय मानक के मुताबिक वॉच टावर का निर्माण होगा। रामसर साइट घोषित होने के बाद उधवा झील में आने वाले देसी व प्रवासी दुर्लभ पक्षियों पर नजर रखने के लिए अब इसकी जरूरत है। ओडिशा के चिल्का झील में बने वॉच टावर के डिजाइन पर यहां इसका निर्माण होगा। वॉच टावर करीब 40-50 फीट ऊंचे और तीन मंजिला होगा। इसे उधवा झील के पूर्वोत्तर (नार्थ ईस्ट)दिशा में ब्रह्म जमालपुर व पुरूलिया झील किनारे निर्माण किया जाएगा। इससे यहां से पक्षियों पर नजर रखने में सुविधा होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत करीब 40 लाख की लागत से वॉच टावर का निर्माण होगा। फोटो 108, उधवा झील में पहले से बना कम ऊंचाई का वॉच टावर। दूसरे मंजिल पर रहने की होगी सुविधा दूसरी मंजिल पर ठहरने के लिए आवश्यक सुविधा से लैस कमरे होंगे। उसके साथ किचन व बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.