देवरिया, फरवरी 11 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रेमी की बारात निकलने के बाद प्रमिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव फंदे से लटकता हुआ देखकर परिवार में मातम पसर गया। आनन-फानन में परिजनों देर रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का गांव के ही एक युवक से पिछले पांच वर्षों से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। हालांकि दोनों के परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। कुछ माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। मंगलवार की शाम को युवक की बारात बिहार के गोपालगंज के लिए निकली। जैसे ही बारात निकलने की जानकारी युवती को हुई तो उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती का शव फंदे से लटकता हुआ देख परिजन दंग रह गए और आनन- फानन में शव को उतारकर पुलिस को बिना सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.