शामली, नवम्बर 21 -- लगभग दो माह पहले शहर के उद्यमी के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं से चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने दिल्ली की एक और महिला को गिरफ्तार किया है। उससे एक सोने की चेन बरामद होने का दावा किया है। जबकि, इससे पहले एक और दिल्ली की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। धार्मिक कार्यक्रम में पांच महिलाओं से चेन स्नेचिंग हुई थी। गत 24 सितंबर को शहर के कमला कॉलोनी निवासी उद्यमी अनुज गर्ग के आवास पर शाम धार्मिक कथा का आयोजन किया गया था। इस कथा में शहर के गणमान्य महिला पुरुषों, नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया था। कथा समापन पर भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। लोग आ जा रहे थे। इसी दौरान एक महिला का ध्यान अपने गले की चेन पर गया तो गले से उसकी चेन गायब मिली थी। इसके एक के बाद एक पांच महिलाओं की सोने की च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.