फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद। जिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट में रार बढ़ रही है। पदाधिकारी गुटों में बंट गये हैं। इससे खींचतान इतनी अधिक बढ़ गयी है कि युवा इकाई के नगर अध्यक्ष को सभी पदाधिकारियों का समर्थन तक नहीं मिल सका है। जिलाध्यक्ष ने युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अंकुर के मामले में अपने हाथ खींच लिये हैं। व्यापार मंडल में पिछले दिनों से घमासान चल रहा है। रेलवे रोड पर सड़क निर्माण को लेकर गुटबंटी सतह पर आ गयी थी। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, चेयरमैन के साथ सड़क निर्माण के उद्घाटन में शामिल हुये थे तो वहीं युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव और महिला इकाई की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने चौक पर सड़क निर्माण की नाप जोख को लेकर धरना दिया था। इसके बाद खींचतान अंदर ही अंदर बढ़ती रही। महिला इकाई में भी जहां फाड़ हो गये तो वहीं कई अन्य ...